रखा है दिल उन बुतों से हम ने छुपा छुपा कर छुपा छुपा कर

हकीम आग़ा जान ऐशहकीम आग़ा जान ऐश

1 min read · 12.5K reads

रखा है दिल उन बुतों से हम ने छुपा छुपा कर छुपा छुपा कर

बला ये टाली है सर से अपने ख़ुदा ख़ुदा कर ख़ुदा ख़ुदा कर

सितम तो देखो ये क्या सितम है बुला के ग़ैरों को पास अपने

वो किस ढिटाई से हैं बिठाए दिखा दिखा कर दिखा दिखा कर

ज़बाँ पे लाने से फ़ाएदा क्या मुझे ख़बर है अदू ने उन को

मिरी तरफ़ से किया है बद-ज़न लगा लगा कर लगा लगा कर

सुनी हक़ीक़त ना कान धर के कभी न पूछा कि हाल क्या है

फ़साना-ए-ग़म हम उन को हारे सुना सुना कर सुना सुना कर

भला ना ग़ुस्से से हम चबाएँ बताओ क्यूँ-कर न होंट अपना

रक़ीब करते हैं हम से बातें चबा चबा कर चबा चबा कर

जताए देते हैं इतना हम ये तुम उन के दम में कहीं न आना

वो जान-ओ-दिल लें हैं छीन बातें बना बना कर बना बना कर

जो हाथ बंदों का 'ऐश' उस ने करम से ख़ाली नहीं है रक्खा

दुआएँ माँगें हैं उस से वो हाथ उठा उठा कर उठा उठा कर

हकीम आग़ा जान ऐश
About the poet

हकीम आग़ा जान ऐश

View profile & all 47 Poems / Stories