ज़िंदगी के लिए इतना भी क्या हैराँ होना

हाजरा नूर ज़रयाबहाजरा नूर ज़रयाब

1 min read · 12.4K reads

ज़िंदगी के लिए इतना भी क्या हैराँ होना

मुझ को आता नहीं बे-वज्ह परेशाँ होना

माँगना जो भी हो माँगूँगी मैं अपने रब से

माँग कर बंदे से आया न पशेमाँ होना

यूँ तो गुफ़्तार में माहिर हैं बहुत से लेकिन

इतना आसाँ नहीं सच्चाई पे क़ुर्बां होना

मुझ से उल्फ़त है तो बस मेरे ही बन कर रहना

भूल कर भी न कभी ग़ैर के मेहमाँ होना

हर घड़ी तीरगी रहती है मुसल्लत मुझ पर

मैं ने देखा ही नहीं दिल का दरख़्शाँ होना

दौर-ए-हाज़िर को लगी किस की नज़र-बद 'ज़रयाब'

आदमी को भी मयस्सर नहीं इंसाँ होना

हाजरा नूर ज़रयाब
About the poet

हाजरा नूर ज़रयाब

View profile & all 18 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like