शहर-ए-तारीक को सपनों का नगर होने तक

हाजरा नूर ज़रयाबहाजरा नूर ज़रयाब

1 min read · 12.4K reads

शहर-ए-तारीक को सपनों का नगर होने तक

मुंतज़िर बैठी हूँ इस शब की सहर होने तक

हिज्र में हालत-ए-दिल कैसे सँभल पाएगी

राह-ए-दुश्वार से यादों का गुज़र होने तक

रात की गोद में अरमान लिए बैठी हूँ

काश आ जाए वो ये रात बसर होने तक

उस का मुझ से है तक़ाज़ा कि गुलिस्ताँ में रहूँ

अपनी रानाई का फूलों पे असर होने तक

प्यार को अहल-ए-ज़माना से बचा कर रखिए

प्यार की अपनी सभी मंज़िलें सर होने तक

वो तो आ जाएगा मुझ को ये यक़ीं है लेकिन

मिट न जाऊँ कहीं मैं उस को ख़बर होने तक

तुम ने 'ज़रयाब' यूँही नग़्मा सुनाया था उसे

उस को गाना है मगर प्यार अमर होने तक

हाजरा नूर ज़रयाब
About the poet

हाजरा नूर ज़रयाब

View profile & all 18 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like