कुछ भी नहीं है क्या पस-ए-दीवार देखना

हाजरा नूर ज़रयाबहाजरा नूर ज़रयाब

1 min read · 12.4K reads

कुछ भी नहीं है क्या पस-ए-दीवार देखना

साए को डूबते हुए हर बार देखना

औरत हूँ मेरी माँ ने सिखाया कि उम्र भर

आईना बन के आइना-बरदार देखना

ये सोच कर ही मैं ने जलाया नहीं चराग़

क्या रौशनी को बरसर-ए-पैकार देखना

मैं तो चराग़-ए-शब थी चलो बुझ गई मगर

तुम तो सहर के ख़ैर से आसार देखना

जब ए'तिबार-ए-दीदा-ए-दिल उठ गया तो फिर

क्या रह गया है यार-ए-तरह-दार देखना

'ज़रयाब' क्या ख़रीदने निकली हो धूप में

क्या गर्मियों में गर्मी-ए-बाज़ार देखना

हाजरा नूर ज़रयाब
About the poet

हाजरा नूर ज़रयाब

View profile & all 18 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like