दिल मिरा मुज़्तर बहुत पैहम रहा

हाजरा नूर ज़रयाबहाजरा नूर ज़रयाब

1 min read · 12.4K reads

दिल मिरा मुज़्तर बहुत पैहम रहा

ज़िंदगी में जब मुसलसल ग़म रहा

मेहरबाँ था कुछ तसव्वुर इस तरह

हिज्र में भी वस्ल का आलम रहा

मंज़िलें उस का मुक़द्दर बन गईं

अज़्म जिस इंसान का मोहकम रहा

किस तरफ़ ले आई है ये ज़िंदगी

वक़्त हम पर मेहरबाँ कम-कम रहा

फिर किसी के तल्ख़ लहजे के सबब

ये चराग़-ए-आरज़ू मद्धम रहा

क़हक़हों के साथ आँसू थे रवाँ

रात वहशत में अजब आलम रहा

जब भी देखा आइना 'ज़रयाब' ने

अक्स माज़ी का बहुत मद्धम रहा

हाजरा नूर ज़रयाब
About the poet

हाजरा नूर ज़रयाब

View profile & all 18 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like