ये हुनर - गुँजन श्रीवास्तव

गुँजन श्रीवास्तवगुँजन श्रीवास्तव24 Sept 1995

5 min read · 12.3K reads

बड़ा ताज़्ज़ुब होता है
आपको डर नहीं लगता !
बदबू नहीं आती आपकी नाकों तक
लाशों की !

दिखते नहीं अपनी चप्पलो में
आपको किसी गिद्ध के पंजे !

सुनाई नहीं पड़ती आपको
अख़बार में धमाकों की गूँज
महिलाओं की बेबस चीख़ !!

मुझे ताज़्ज़ुब होता है
जब आप देख नहीं पाते
अपने पुलाव में फांँसी के फन्दे और
किसान के गले को

जब आपको दिखती नहीं
चर्मकार की टूटी चप्पलें
किसान के सूखे बर्तन
नाई की उलझी बढ़ी दाढ़ी और बाल
और दरज़ी के फटे - पुराने सिलवटों भरे कपड़े !

ताज़्ज़ुब होता है — देखी नहीं आपने
सड़क पर बैठे भिखारियो में
आपके निकट आने की आस

गुब्बारे में भरी एक रुपये में बिकती
गरीब की साँस !
मुझे ताज़्ज़ुब होता है !!!

एक तरफ़ अख़बार में बिछी लाशें देख रहा होता हूँ
और दूसरी तरफ़ आपकी शराब और
सिनेमाघरों में टिकट के लिए कशमकश

बड़ी हैरत से घूरता हूँ आपको
श्मशान छोड़ सड़कों पे बेबाक़ घूमता देख
और सोचता हूँ
अच्छा है जो मैंने ये हुनर नहीं सीखा !
गुँजन श्रीवास्तव
About the poet

गुँजन श्रीवास्तव

View profile & all 18 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

कुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजभूमिहीनभूख के शिकार पर निकले ये शिकारीएकदम मुकम्मल आदमी हैं— हुकुम ठाकुरआओ मिट्टी-मिट्टी खेलेंहमें आँतों से सोचना होता हैसुबह और शाम की पालियों में कटता दिन— हुकुम ठाकुरसपनों की लाशेंशायद हम एक ऐसी दुनिया से विदा लेंगे जहाँ,क़ातिल ख़ुद से ही बरी कर लेता है ख़ुद को।— फ़रीद ख़ाँमेरा यह शब्दसमूह(तरुण कवियों के हाथ में)स्वप्न-वाटिका छूकर आते हुए मेरे इन शब्दों में जीवन-धारा की सुषमा— हीरेन भट्टाचार्यपृथ्वी मेरी कवितामेरी क़लम लोहार के हाथ का हथौड़ा, ठोंक-पीट कर बनाता हूँ शब्दकिसान के फाल जैसा पैना; हलरेखा में सोने की सीता,— हीरेन भट्टाचार्य