मेरी मृत्यु लोकतन्त्र की हत्या मानी जाए - गुँजन श्रीवास्तव

गुँजन श्रीवास्तवगुँजन श्रीवास्तव24 Sept 1995

4 min read · 12.4K reads

मेरी मृत्यु,
ग़र क़ानून की लाचारी की वजह से या
किसी गुण्डे की गोली से

न्याय के लिए भटकते कभी
अदालत के चक्कर लगाते

संसाधनों से युक्त इस देश में
एक रोटी की ख़ातिर

हो जाए या किसी अस्पताल की चौखट पर
रक़म न भर पाने की ख़ातिर हो

तब उसे तुम ‘मृत्यु’ मत कहना दोस्त !

अख़बार लिखें
या दें लोकतन्त्र के कुछ कीड़े गवाही
तब भी उसे तुम
हत्या ही कहना !

मेरे परिजनों से कहना कि मुझे
न लिटाएँ लकड़ियों की सेज पर

करवा लाना संविधान की कुछ प्रतिलिपियाँ
जिनपे मैं लेट सकूँ अपने मृत शरीर को लिए

और कहना मेरी आख़िरी इच्छा थी कि
“मेरी मृत्यु को
लोकतन्त्र की हत्या माना जाए”।
गुँजन श्रीवास्तव
About the poet

गुँजन श्रीवास्तव

View profile & all 18 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

दरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाहाथ पर हाथ धरेसूर्य तुमने मुझे अँधेरे में रखाबताया कुछ भी नहीं मुझे— भगतसिंह सोनीनमकजिसने कभी तोड़ डाला थाएक सम्राट का उपनिवेश;— ब्रजनाथ रथख़ुशी की बात हैदुख की बात है कि एक दोस्त ग़ुस्सा हुआख़ुशी की बात है अभी बाक़ी दोस्त मुझसे ख़ुश हैं— ब्रज श्रीवात्सवघावलंबे समय से बिस्तर पर हूँघाव भरने का नाम ही नहीं ले रहा है— हरि मृदुल