याद करने का तुम्हें कोई इरादा भी न था - गुलनार आफ़रीन

गुलनार आफ़रीनगुलनार आफ़रीन

3 min read · 12.4K reads

याद करने का तुम्हें कोई इरादा भी न था
और तुम्हें दिल से भुला दें ये गवारा भी न था

हर तरफ़ तपती हुई धूप थी ऐ उम्र-ए-रवाँ
दूर तक दश्त-ए-अलम में कोई साया भी न था

मशअल-ए-जाँ भी जलाई न गई थी हम से
और पलकांे पे शब-ए-ग़म कोई तारा भी न था

हम सर-ए-राह-ए-वफ़ा उस को सदा क्या देते
जाने वाले ने पलट कर हमें देखा भी न था

हो गई ख़त्म सराबों में भटकती हुई ज़ीस्त
दिल में हसरत ही रही दश्त में दरिया भी न था

किस ख़मोशी से जला दामन-ए-दिल ऐ ‘गुलनार’
कोई शोला भी न था कोई शरारा भी न था
गुलनार आफ़रीन
About the poet

गुलनार आफ़रीन

View profile & all 27 Poems / Stories

More from गुलनार आफ़रीन

  1. आँख में अश्क लिए ख़ाक लिए दामन में - गुलनार आफ़रीन

    आँख में अश्क लिए ख़ाक लिए दामन मेंएक दीवाना नज़र आता है कब से बन में

    12.4K reads
  2. आँसू भी वही कर्ब के साए भी वही हैं - गुलनार आफ़रीन

    आँसू भी वही कर्ब के साए भी वही हैंहम गर्दिश-ए-दौराँ के सताए भी वही हैं

    12.4K reads
  3. दिल ने इक आह भरी आँख में आँसू आए - गुलनार आफ़रीन

    दिल ने इक आह भरी आँख में आँसू आएयाद ग़म के हमें कुछ और भी पहलू आए

    12.4K reads
  4. हमारा नाम पुकारे हमारे घर आए - गुलनार आफ़रीन

    हमारा नाम पुकारे हमारे घर आएये दिल तलाश में जिस की है वो नज़र आए

    12.4K reads
  5. न पूछ ऐ मेरे ग़म-ख़्वार क्या तमन्ना थी - गुलनार आफ़रीन

    न पूछ ऐ मेरे ग़म-ख़्वार क्या तमन्ना थीदिल-ए-हज़ीं में भी आबाद एक दुनिया थी

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like