शाम-ए-अलम भी गुज़री पहलू बदल बदल कर

गुलनार आफ़रीनगुलनार आफ़रीन

1 min read · 12.4K reads

शाम-ए-अलम भी गुज़री पहलू बदल बदल कर

रोता रहा है ये दिल पहरों मचल मचल कर

मंज़िल की जुस्तुजू में पहुँचे कहाँ कहाँ हम

देखा किए तमाशा रस्ते बदल बदल कर

शहर-ए-वफ़ा में हम ने सब कुछ लुटा दिया है

ये बात उन से कहना लोगो सँभल सँभल कर

क्या ज़िद करेंगे तुझ से ऐ गर्दिश-ए-ज़माना

हँसना भी आ गया है ग़म से बहल बहल कर

'गुलनार' ज़ब्त-ए-ग़म की ये इंतिहा भी देखी

दामन भिगो रहे हैं आँसू निकल निकल कर

गुलनार आफ़रीन
About the poet

गुलनार आफ़रीन

View profile & all 27 Poems / Stories

More from गुलनार आफ़रीन

  1. आँख में अश्क लिए ख़ाक लिए दामन में - गुलनार आफ़रीन

    आँख में अश्क लिए ख़ाक लिए दामन मेंएक दीवाना नज़र आता है कब से बन में

    12.4K reads
  2. आँसू भी वही कर्ब के साए भी वही हैं - गुलनार आफ़रीन

    आँसू भी वही कर्ब के साए भी वही हैंहम गर्दिश-ए-दौराँ के सताए भी वही हैं

    12.4K reads
  3. दिल ने इक आह भरी आँख में आँसू आए - गुलनार आफ़रीन

    दिल ने इक आह भरी आँख में आँसू आएयाद ग़म के हमें कुछ और भी पहलू आए

    12.4K reads
  4. हमारा नाम पुकारे हमारे घर आए - गुलनार आफ़रीन

    हमारा नाम पुकारे हमारे घर आएये दिल तलाश में जिस की है वो नज़र आए

    12.4K reads
  5. न पूछ ऐ मेरे ग़म-ख़्वार क्या तमन्ना थी - गुलनार आफ़रीन

    न पूछ ऐ मेरे ग़म-ख़्वार क्या तमन्ना थीदिल-ए-हज़ीं में भी आबाद एक दुनिया थी

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like