ग़म गर्दिश-ए-दौराँ के भुलाए नहीं जाते

गुलनार आफ़रीनगुलनार आफ़रीन

1 min read · 12.4K reads

ग़म गर्दिश-ए-दौराँ के भुलाए नहीं जाते

अब ज़ख़्म दिल-ओ-जाँ के छुपाए नहीं जाते

क्या रूह की गहराई में तुम झाँक रहे हो

अब राज़ मोहब्बत के छुपाए नहीं जाते

जिन राह-गुज़ारों पे तिरे नक़्श-ए-क़दम हैं

वो नक़्श-ए-क़दम हम से मिटाए नहीं जाते

ज़ुल्मत के मनाज़िर से रिहा हो गईं नज़रें

ज़ेहनों से मगर ख़ौफ़ के साए नहीं जाते

मैं कैसे तिलावत करूँ आयात वफ़ा की

क्यों ताज-महल आज बनाए नहीं जाते

'गुलनार' हर इक शे'र से ज़ाहिर है तिरा ग़म

अशआ'र कभी यूँही सुनाए नहीं जाते

गुलनार आफ़रीन
About the poet

गुलनार आफ़रीन

View profile & all 27 Poems / Stories

More from गुलनार आफ़रीन

  1. आँख में अश्क लिए ख़ाक लिए दामन में - गुलनार आफ़रीन

    आँख में अश्क लिए ख़ाक लिए दामन मेंएक दीवाना नज़र आता है कब से बन में

    12.4K reads
  2. आँसू भी वही कर्ब के साए भी वही हैं - गुलनार आफ़रीन

    आँसू भी वही कर्ब के साए भी वही हैंहम गर्दिश-ए-दौराँ के सताए भी वही हैं

    12.4K reads
  3. दिल ने इक आह भरी आँख में आँसू आए - गुलनार आफ़रीन

    दिल ने इक आह भरी आँख में आँसू आएयाद ग़म के हमें कुछ और भी पहलू आए

    12.4K reads
  4. हमारा नाम पुकारे हमारे घर आए - गुलनार आफ़रीन

    हमारा नाम पुकारे हमारे घर आएये दिल तलाश में जिस की है वो नज़र आए

    12.4K reads
  5. न पूछ ऐ मेरे ग़म-ख़्वार क्या तमन्ना थी - गुलनार आफ़रीन

    न पूछ ऐ मेरे ग़म-ख़्वार क्या तमन्ना थीदिल-ए-हज़ीं में भी आबाद एक दुनिया थी

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like