उबल पड़ा यक-ब-यक समुंदर तो मैं ने देखा - ग़ुलाम मुर्तज़ा राही

ग़ुलाम मुर्तज़ा राहीग़ुलाम मुर्तज़ा राही

3 min read · 12.4K reads

उबल पड़ा यक-ब-यक समुंदर तो मैं ने देखा
खुला जो राज़-ए-सुकूत लब पर तो मैं ने देखा

उतर गया रंग-ए-रू-ए-मंज़र तो मैं ने देखा
हटी निगाह-ए-बहार यकसर तो मैं ने देखा

न जाने कब से वो अंदर अंदर सुलग रहा था
मिला जो दीवार से मुझे दर तो मैं ने देखा

तमाम गर्द ओ ग़ुबार दिल से निकल चुका था
बरस चुका अब्र-ए-अश्क खुल कर तो मैं ने देखा

निशान क़दमों के रास्ते में चमक रहे थे
गुज़र गया वो नज़र बचा कर तो मैं ने देखा

मिला के मिट्टी में रख दी उस ने इबादत उस की
जो मेरे आगे न ख़म किया सर तो मैं ने देखा
ग़ुलाम मुर्तज़ा राही
About the poet

ग़ुलाम मुर्तज़ा राही

View profile & all 13 Poems / Stories

More from ग़ुलाम मुर्तज़ा राही

  1. आगे आगे शर फैलाता जाता हूँ - ग़ुलाम मुर्तज़ा राही

    आगे आगे शर फैलाता जाता हूँपीछे पीछे अपनी ख़ैर मनाता हूँ

    12.4K reads
  2. बात बढ़ती गई आगे मिरी नादानी से - ग़ुलाम मुर्तज़ा राही

    बात बढ़ती गई आगे मिरी नादानी सेकितना अर्ज़ां हुआ मैं अपनी फ़रावानी से

    12.4K reads
  3. झलकती है मिरी आँखों में बेदारी सी कोई - ग़ुलाम मुर्तज़ा राही

    झलकती है मिरी आँखों में बेदारी सी कोईदबी है जैसे ख़ाकिस्तर में चिंगारी सी होई

    12.4K reads
  4. जो मुझ पे भारी हुई एक रात अच्छी तरह - ग़ुलाम मुर्तज़ा राही

    जो मुझ पे भारी हुई एक रात अच्छी तरहतो फिर गुज़र भी गए सानेहात अच्छी तरह

    12.4K reads
  5. कहीं कहीं से पुर-असरार हो लिया जाए - ग़ुलाम मुर्तज़ा राही

    कहीं कहीं से पुर-असरार हो लिया जाएकि अपने हक़ में भी हमवार हो लिया जाए

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like