कुछ बे-तरतीब सितारों को पलकों ने किया तरूखीर तो क्या - गुलाम मोहम्मद क़ासिर

गुलाम मोहम्मद क़ासिरगुलाम मोहम्मद क़ासिर4 Sept 1944 – 20 Sept 1999

4 min read · 12.4K reads

कुछ बे-तरतीब सितारों को पलकों ने किया तरूखीर तो क्या
वो शख्स नजर भर रूक न सका एहसास था दामन-गीर तो क्या

कुछ बनते मिटते दाएरे से इक शक्ल हजारों तस्वीरें
सब नक्श ओ निगार उरूज पे थे आँखें थीं ज़वाल-पज़ीर तो क्या

खुश हूँ की किसी की महफिल में अर्ज़ां थी मता-ए-बे-दारी
अब आँखें हैं बे-ख्वाब तोे क्या अब ख्वाब हैं बे-ताबीर तो क्या

ख्वाहिश के मुसफिर तो अब तक तारीकी-ए-जाँ में चलते हैं
इक दिल के निहाँ-खाने में कहीं जलती है शमा-ए-जमीर तो क्या

सहरा-ए-तमन्ना में जिस के जीने का जवाज ही झोंके हों
उस रेत के जर्रों ने मिल कर इक नाम किया तहरीर तो क्या

लिखता हूँ तो पोरों से दिल तक इक चाँदनी सी छा जाती है
‘कासिर’ वो हिलाल-ए-हर्फ कभी हो पाए न माह-ए-मुनीर तो क्या
गुलाम मोहम्मद क़ासिर
About the poet

गुलाम मोहम्मद क़ासिर

View profile & all 16 Poems / Stories

More from गुलाम मोहम्मद क़ासिर

  1. आँख से बिछड़े काजल को तहरीर बनाने वाले - गुलाम मोहम्मद क़ासिर

    आँख से बिछड़े काजल को तहरीर बनाने वालेमुश्किल मे पड़ जाएँगे तस्वीर बनावे वाले

    12.4K reads
  2. अकेला दिन है कोई और न तन्हा रात होती है - गुलाम मोहम्मद क़ासिर

    अकेला दिन है कोई और न तन्हा रात होती हैमैं जिस पल से गुजरता हूँ मोहब्बत साथ होती है

    12.4K reads
  3. बगैर उस के अब आराम भी नहीं आता - गुलाम मोहम्मद क़ासिर

    बगैर उस के अब आराम भी नहीं आतावो शख्स जिस का मुझे नाम भी नहीं आता

    12.4K reads
  4. बन में वीराँ थी नजर शहर मे दिल रोता है - गुलाम मोहम्मद क़ासिर

    बन में वीराँ थी नजर शहर मे दिल रोता हैजिंदगी से ये मेरा दूसरा समझौता है

    12.4K reads
  5. गलियों की उदासी पूछती है घर का सन्नाटा कहता है - गुलाम मोहम्मद क़ासिर

    गलियों की उदासी पूछती है घर का सन्नाटा कहता हैइस शहर का हर रहने वाला क्यूँ दूसरे शहर में रहता है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like