शब्दों के हाथी पर ऊँघता महावत है - गुलाब सिंह

गुलाब सिंहगुलाब सिंह5 Sept 1944

3 min read · 12.4K reads

शब्दों के हाथी पर ऊँघता महावत है ।
गाँव मेरा लाठी और भैंस की कहावत है ।

शीत घाम का वैभव
रातों का अन्धकार,
पकते गुड़ की सुगन्ध
धूल- धुएँ का गुबार,
पेट-पीठ के रिश्ते ढो रहा यथावत है,
गाँव मेरा लाठी और भैंस की कहावत है ।

धूप मछुआरिन के
जाल फँसी रोहू-सी,
इसकी हर हैसियत
ग़रीब की पतोहू की,
दो रोटी-धोती को आपसी अदावत है,
गाँव मेरा लाठी और भैंस की कहावत है ।

घोड़ों के लिए उगी
घास है, बगीचा है,
कुर्सी के पाँव तले
गुदगुदा गलीचा है,
हर पँचवें साल प्रजातन्त्र की सजावट है,
गाँव मेरा लाठी और भैंस की कहावत है ।
गुलाब सिंह
About the poet

गुलाब सिंह

View profile & all 11 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्याययीशुरोमी सैनिकों ने तुम्हें अपशब्द कहेक्योंकि उनके आका के पास— प्रताप सोमवंशीजिस रास्ते गए वेबोली भिक्षुणी “—सुनों! एक दिन इसी रास्ते गए वहएक बालिका—वेश्या के उनके पैर पर माथा टेकते, उसे— बीरेंद्र चट्टोपाध्याय