परशुराम श्रीराम भीम अर्जुन उद्दालक - गुजराती बाई

गुजराती बाईगुजराती बाई

5 min read · 12.4K reads


परशुराम श्रीराम भीम अर्जुन उद्दालक।
गौतम शक्कर-सरिस धर्म सत् के संचालक॥
उत्साही दृढ़ अंग प्रतिज्ञा के प्रतिपालक।
शारीरिक मस्तिष्क शक्ति-बल अरिगण-घालक॥
काज करैं मन लाय, बनै शत्रुन उर-शालक।
अब भारतमाताहिं चाहिए ऐसे बालक॥1॥
दुर्बल अरु भयभीत सदा, जो कहत पुकारी।
‘अरे बाप! यह काज हमैं सूझत अति भारी’’॥
‘‘मैं नाहीं कर सकत’’ शब्द मुख तें न उचारैं।
‘‘हाँ करिहौं उद्योग’’, सहित उत्साह पुकारैं॥
सत्यभाव ते कहैं करैं अरु बनै न टालक।
अब भारतमाताहिं चाहिये ऐसे बालक॥2॥
जो करना है, उसे करैं, अपने निज हाथन।
देश-भलाई हेत करैं अभिलाषा लाखन॥
कठिन परिश्रम देखि न कबहूँ मन ते हारैं।
भारी भार निहार न कबहूँ कंधा डारैं॥
करैं काज बनि कुल-कलंक-कारिख-प्रच्छालक।
अब भारतमाताहिं चाहिये ऐसे बालक॥3॥
देखि कठिन कर्त्तव्य उसे जू-जू जनि जानैं॥
ऐसे बालक जबहिं देश के मुखिया ह्वैं हैं।
तब भारत के सकल दुःख दारिद्र नशैं हैं॥
मिटिहैं हित को ताप और कटिहैं जंजालक।
अब भारतमाताहिं चाहिए ऐसे बालक॥
गुजराती बाई
About the poet

गुजराती बाई

View profile & all 4 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like