सोने की चिड़िया - गोविन्द माथुर

गोविन्द माथुरगोविन्द माथुर4 Sept 1945

7 min read · 12.4K reads

दूध के धुले हुए तो हम
तब भी नहीं थे
दूध में पानी मिलाना तो
तब से ही शुरू कर दिया था
जब दूध की कमी नहीं थी

उन्ही दिनों आटे में नमक
कहावत को समाज में स्वीकृति मिल गई थी
देशी घी में डालडा घुल-मिल चुका था
मिर्च में लाल रंग और
धनिये में घोड़े की लीद के
बारे में हम सुन चुके थे

लेकिन इस सब के बावजूद
एक उम्मीद बची थी कि
सब ठीक हो जायेगा
ये देश फिर से
सोने कि चिड़िया हो जायेगा

तब तक मिलावट करने वाला बनिया
तस्करी करने वाला व्यापारी
ज़िस्म का सौदा करने वाला दलाल
भेदभाव फ़ैलाने वाला धर्म गुरु
हथियारों का सोदा करने वाला तांत्रिक
राजनेता से उजाले में नहीं मिलता था
समाचार पत्रों में
चित्र साथ-साथ नहीं छपते थे
उम्मीद थी कि कुछ बेईमान लोग
जल्दी ही बेनकाब कर दिए जाएँगे

युवा तुर्क संसद में दहाड़ रहे थे
गरीबी हटाओ और समाजवाद लाओ के
नारो की गूँज से पूंजीवाद देश में
इस तरह काँप रहा था
जैसे एक सर्वहारा ठण्ड की रातों में
आज भी काँप रहा है
उम्मीद रंग लाई और खूब लाई
चंद शब्द , शब्द कोश से बाहर कर दिए गए
चंद लोग पागल करार कर दिए गए
बहुराष्ट्रीय कम्पनियों को बुलाया गया
देश में खुलापन लाया गया
सब कुछ ठीक हो गया
देश फिर से सोने की चिडिया हो गया
गोविन्द माथुर
About the poet

गोविन्द माथुर

View profile & all 54 Poems / Stories

More from गोविन्द माथुर

  1. दीवारों के पर कितनी धूप - गोविन्द माथुर

    धूप के पेड़ पर कैसे शबनम उगे,बस यही सोच कर सब परेशान हैंमेरे आँगन में क्या आज मोती झरे,लोग उलझन में हैं और हैरान हैं

    12.3K reads
  2. उदाहरण के लिए आदमी - गोविन्द माथुर

    धूप के पेड़ पर कैसे शबनम उगे,बस यही सोच कर सब परेशान हैंमेरे आँगन में क्या आज मोती झरे,लोग उलझन में हैं और हैरान हैं

    12.4K reads
  3. दीवारों के ऊपर कितनी धूप - गोविन्द माथुर

    धूप के पेड़ पर कैसे शबनम उगे,बस यही सोच कर सब परेशान हैंमेरे आँगन में क्या आज मोती झरे,लोग उलझन में हैं और हैरान हैं

    12.3K reads
  4. नमक की तरह - गोविन्द माथुर

    धूप के पेड़ पर कैसे शबनम उगे,बस यही सोच कर सब परेशान हैंमेरे आँगन में क्या आज मोती झरे,लोग उलझन में हैं और हैरान हैं

    12.4K reads
  5. डर - गोविन्द माथुर

    जबकि कोई दुश्मन नहीं है मेराफिर भी डरा हुआ रहता हूँ

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like