मेरी आँखें - गोविन्द माथुर

गोविन्द माथुरगोविन्द माथुर4 Sept 1945

5 min read · 12.4K reads

सही समय ज्ञात करना
आसान नहीं है
अक्सर हमें सही समय का
पता नहीं होता

दीवारों पर टँगी या
कलाई पर बँधी घड़ियाँ
या तो समय से आगे होती है
या फिर समय से पीछे

शहर के घँटाघर की घड़ियाँ
बँद पड़ी रहती है कई दिनों तक
पुलिस लाइन में बजने वाले घँटों की
आवाज़ सुनाई नहीं देती इन दिनों

ऐसे में सही समय ज्ञात करना
आसान नहीं है
घड़ियाँ अगर सही भी चल रही हों
तब भी ये कहना मुश्किल है
वे समय सही बता रही है

दरअसल समय, समय होता है
आगे या पीछे हम होते है या घड़ियाँ
अच्छा या बुरा जो होता है
उसे तो होना ही है
समय अच्छा या बुरा नहीं होता
अच्छा या बुरा होता है जीवन
एक ही समय में
अनेक जीवन जी रहे होते है लोग

समय के साथ चलता है जीवन
चलते चलते ठहर जाता है जीवन
समय न ठहरता है
न मुड़ कार देखता है
मुड़ कर देखता है जीवन
समय आगे निकल जाता है
गोविन्द माथुर
About the poet

गोविन्द माथुर

View profile & all 54 Poems / Stories

More from गोविन्द माथुर

  1. दीवारों के पर कितनी धूप - गोविन्द माथुर

    धूप के पेड़ पर कैसे शबनम उगे,बस यही सोच कर सब परेशान हैंमेरे आँगन में क्या आज मोती झरे,लोग उलझन में हैं और हैरान हैं

    12.3K reads
  2. उदाहरण के लिए आदमी - गोविन्द माथुर

    धूप के पेड़ पर कैसे शबनम उगे,बस यही सोच कर सब परेशान हैंमेरे आँगन में क्या आज मोती झरे,लोग उलझन में हैं और हैरान हैं

    12.4K reads
  3. दीवारों के ऊपर कितनी धूप - गोविन्द माथुर

    धूप के पेड़ पर कैसे शबनम उगे,बस यही सोच कर सब परेशान हैंमेरे आँगन में क्या आज मोती झरे,लोग उलझन में हैं और हैरान हैं

    12.3K reads
  4. नमक की तरह - गोविन्द माथुर

    धूप के पेड़ पर कैसे शबनम उगे,बस यही सोच कर सब परेशान हैंमेरे आँगन में क्या आज मोती झरे,लोग उलझन में हैं और हैरान हैं

    12.4K reads
  5. डर - गोविन्द माथुर

    जबकि कोई दुश्मन नहीं है मेराफिर भी डरा हुआ रहता हूँ

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like