गुज़ारे के लिए एक आशियाना कम नहीं होता - गोविन्द गुलशन

गोविन्द गुलशनगोविन्द गुलशन7 Sept 1957

3 min read · 12.4K reads

गुज़ारे के लिए एक आशियाना कम नहीं होता
महल वालों से छप्पर का ठिकाना कम नहीं होता

मेरे घर जो भी आता है वो बरकत साथ लाता है
परिन्दे छत पे आते हैं तो दाना कम नहीं होता

बहाना ढूँढते हैं आप मिलने का न जाने क्या
हक़ीक़त ये है मिलने का बहाना कम नहीं होता

मुहब्बत ऎसी दौलत है कि जो दिन रात बढ़ती है
लुटाए जाइए लेकिन ख़ज़ाना कम नहीं होता

ज़ुबाँ से बात कह देना बहुत लाज़िम नहीं गुलशन
अमीरे-शह्र से आँखें मिलाना कम नहीं होता
गोविन्द गुलशन
About the poet

गोविन्द गुलशन

View profile & all 46 Poems / Stories

More from गोविन्द गुलशन

  1. कर लिए मैंने मुहब्बत में अना के टुकड़े - गोविन्द गुलशन

    कर लिए मैंने मौहब्बत में अना के टुकड़ेरह गए पास मेरे मेरी वफ़ा के टुकड़े

    12.4K reads
  2. हमारे चाहने वाले बहुत हैं - गोविन्द गुलशन

    हमारे चाहने वाले बहुत हैंमगर दिल देखिए छाले बहुत हैं

    12.4K reads
  3. वहाँ चराग़ यहाँ रौशनी का साया है - गोविन्द गुलशन

    वहाँ चराग़ यहाँ रौशनी का साया हैसफ़र के बाद उजाला क़रीब आया है

    12.4K reads
  4. लफ़्ज़ अगर कुछ ज़हरीले हो जाते हैं - गोविन्द गुलशन

    लफ़्ज़ अगर कुछ ज़हरीले हो जाते हैंहोंठ न जाने क्यूँ नीले हो जाते हैं

    12.4K reads
  5. हमारे जैसा बुरा उसका हाल था ही नहीं - गोविन्द गुलशन

    हमारे जैसा बुरा उसका हाल था ही नहींमलाल कैसा, उसे तो मलाल था ही नहीं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like