खटपट-खटपट - गोपीचंद श्रीनागर

गोपीचंद श्रीनागरगोपीचंद श्रीनागर17 Sept 1934

3 min read · 12.4K reads

कोयल दीदी
खाकर गाती-
मीठे, मीठे आम रे!
गिल्लो रानी
कुटकुट खाती
बैठी ले बादाम रे।
गौरैया जी
बैठ डाल पर
करती हैं आराम रे।
सूरज दादा
लौट चले हैं
ढल जाती जब शाम रे।
खेल-कूदकर
हम भी चल दें
अपने-अपने काम रे।
मीठी मम्मी
घर में करती
खटपट-खटपट काम रे।
डगमग-डगमग
बाबा चलते
पकड़ लकड़िया थाम रे।
आँख मूँदकर
मेरी दादी
लेती हरि का नाम रे।

-साभार: नंदन, दिसंबर, 1996, 30
गोपीचंद श्रीनागर
About the poet

गोपीचंद श्रीनागर

View profile & all 2 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like