दीदी की शादी - गोपीचंद श्रीनागर

गोपीचंद श्रीनागरगोपीचंद श्रीनागर17 Sept 1934

3 min read · 12.4K reads

दीदी दिल्ली जाएगी,
छोटू ढोल बजाएगा,
दीदी जी को शादी में,
डोली में बिठलाएगा!

पापा पापड़ परसेंगे,
बाबा बरफी लाएँगे,
सभी बराती शादी में
छक-छक भोग लगाएँगे।

मेरे जीजा घोड़ी पर,
साफा बाँधे आएँगे,
बाजे वाले कुछ आगे
मीठी तान लगाएँगे।

मम्मी मेरी खुश होगी
दीदी मन मुसकाएँगी,
पर दीदी के जाने पर
माँ आँसू टपकाएँगी!

मेरी दीदी सज-धजकर,
जीजा के घर जाएगी,
जब मैं खाना खाऊँगा
याद बहुत वह आएगी!
गोपीचंद श्रीनागर
About the poet

गोपीचंद श्रीनागर

View profile & all 2 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like