फर्क़ आदमी और जानवर में - गोपालप्रसाद व्यास

गोपालप्रसाद व्यासगोपालप्रसाद व्यास13 Sept 1915 – 28 Sept 2005

3 min read · 12.4K reads

आदमी और रीछ में क्या अंतर है?
आदमी की हज़ामत बनती है, रीछ की नहीं।
आदमी और हाथी में क्या अंतर है?
हाथी पर अंकुश लगता है, आदमी पर नहीं।
आदमी और घोड़े में क्या अंतर है?
घोड़ा आदमी की तरह खाट पर पड़कर नहीं सो सकता।
आदमी और बंदर में क्या फर्क़ है?
बंदर आदमी की तरह अंडरवीयर नहीं पहनता।
वह उससे भी ऊंची छलांगें लगाता है
मगर अपने को मुछंदर नहीं बताता है।
आदमी और नेता में क्या फर्क़ है?
आदमी नेता हो सकता है
मगर नेता आदमी नहीं।
गोपालप्रसाद व्यास
About the poet

गोपालप्रसाद व्यास

View profile & all 56 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like