न जाने कैसी बुरी घड़ी में दुल्हन बनी एक अभागन - गोपाल सिंह नेपाली

गोपाल सिंह नेपालीगोपाल सिंह नेपाली11 Sept 1911 – 17 Sept 1963

3 min read · 12.4K reads

न जाने कैसी बुरी घड़ी में, दुल्हन बनी एक अभागन
पिया की अर्थी लेकर चली होने सती सुहागन

अर्थी नहीं नारी का सुहाग जा रहा है
भगवान तेरे घर का सिंगार जा रहा है

बजता था जीवन का गीत, दो साँसों के तारों में
टूटा है जिसका तार, वो सितार जा रहा है
भगवान तेरे घर का...

जलता था, जब तक जलती रही चिंगारी
बुझने को अब तन का, अंगार जा रहा है
भगवान तेरे घर का...

भव सागर की लहरों में, बिछड़े ऐसे दो साथी
सजनी मँझधार, साजन उस पार जा रहा है
भगवान तेरे घर का...

(1953) फ़िल्म नाग पंचमी
गोपाल सिंह नेपाली
About the poet

गोपाल सिंह नेपाली

View profile & all 75 Poems / Stories

More from गोपाल सिंह नेपाली

  1. चरी - गोपाल सिँह नेपाली - कुमार घिसिङ

    जनता कि सेवा में जाने कितना दूध-दही।लिखो लाभ का पूरा ब्योरा, छोटी पड़े बही।

    12.4K reads
  2. दीपक जलता रहा रात भर - गोपाल सिंह नेपाली

    एकदुख की घनी बनी अँधियारी

    12.4K reads
  3. मैं विद्युत् में तुम्हें निहारूँ - गोपाल सिंह नेपाली

    मैं विद्युत् में तुम्हें निहारूँनील गगन में पंख पसारूँ;

    12.4K reads
  4. बहारें आएँगी, होंठों पे फूल खिलेंगे - गोपाल सिंह नेपाली

    बहारें आएँगी, होंठों पे फूल खिलेंगेसितारों को मालूम था, हम दोनों मिलेंगे

    12.4K reads
  5. तू चिंगारी बनकर उड़ री - गोपाल सिंह नेपाली

    तू चिंगारी बनकर उड़ री, जाग-जाग मैं ज्वाल बनूँ,तू बन जा हहराती गँगा, मैं झेलम बेहाल बनूँ,

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like