अब आँखों को दर्द घना है - गीता पंडित

गीता पंडितगीता पंडित15 Sept 1956

3 min read · 12.4K reads

हर सपना है रक्त में डूबा
अब आँखों को दर्द घना है

सीमाएँ या
घर के अंदर
संगीनों ने घेरा जीवन
फबती कसती रक्त नदी है
दहलाती नदिया
का तन मन

बिना जिए यूँ जीवन हारे
तो चुप्पी का
अर्थ मना है
अब आँखों को दर्द घना है

बहल कहाँ
पाते हैं सपने
धरती अनजाने जो देखे
सोच रहा है मन ललाट का
ऐसे लिखे
गये क्यूँ लेखे

हरी दूब का आँचल क्यूँकर
पतझर के
हर दाव सना है
अब आँखों को दर्द घना है।
गीता पंडित
About the poet

गीता पंडित

View profile & all 12 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like