आज शोकधुन पूछ रही है - गीता पंडित

गीता पंडितगीता पंडित15 Sept 1956

3 min read · 12.4K reads

आज शोकधुन पूछ रही है
कब तक ऐसे चलना है

दिन बाजीगर
बना हुआ है
गोली पीठ पर खाता है
फिर धीमे से दुश्मन का जा
भेजा वही
उड़ाता है
 
लेकिन संध्या
से पहले क्यों
उमर को ऐसे गलना है
कब तक ऐसे चलना है

आज कबूतर
उड़कर कहता
शांति हमारा नारा है
लेकिन नदी रक्त की बहकर
पूछ रही
क्या धारा है

समय सिसकता
बोल रहा क्यों
ऐसे मुझको ढलना है
कब तक ऐसे चलना है।
गीता पंडित
About the poet

गीता पंडित

View profile & all 12 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like