तुम मिले तो दर्द भी जाता रहा - गिरीश पंकज

गिरीश पंकजगिरीश पंकज1 Sept 1957

3 min read · 12.4K reads

तुम मिले तो दर्द भी जाता रहा
देर तक फिर दिल मेरा गाता रहा

देख कर तुमको लगा हरदम मुझे
जन्मों-जन्मो का कोई नाता रहा

दूर मुझसे हो गया तो क्या हुआ
दिल में उसको हर घड़ी पाता रहा

अब उसे जा कर मिली मंज़िल कहीं
जो सदा ही ठोकरें खाता रहा

मुफ़लिसी के दिन फिरेंगे एक दिन
मै था पाग़ल ख़ुद को समझाता रहा

ज़िन्दगी है ये किराए का मकां
इक गया तो दूसरा आता रहा
गिरीश पंकज
About the poet

गिरीश पंकज

View profile & all 30 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like