मिस्टर के की दुनिया: पेड़ और बम-३ - गिरिराज किराडू

गिरीराज किराडूगिरीराज किराडू15 Sept 1975

5 min read · 12.4K reads

सुबह एक पेड़ आपको अलविदा कहता है
शाम तक उसकी याद में मिट्टी भी आपके घर से उखड़ने को है
आप को याद नहीं रहा पिछले दो इतवार बेटे से मिलना
आप अगली बार जाते हुए उसके लिए एक हवाई जहाज ले जाने का इरादा पक्का करते हैं और आपको अपनी आखिरी हवाई यात्रा याद आ जाती है
एयरपोर्ट की दीवार पर कई पेड़ों की तस्वीरें थी आप घर लौटना नहीं चाहते थे
आपने सोचा यह जहाज आपको लेकर उड़े लेकिन कभी लैंड न करे पर आप बाकी दो सौ लोगों के बारे में भी सोच रहे थे जो आपकी तरह दो मिनट के नोटिस पर घर और दुनिया छोड़ने को तैयार नहीं थे
शायद

आपसे पेड़ ने अलविदा कहा
आपने सर झुका कर कहा तुम्हारे बिना यह दश्त है
ऐसे रहने से तो अच्छा है मैं मानव नहीं बम हो जाऊं और
किसी की चुनाव रैली में गिरूं
तभी आपका फोन बजा और बेटे ने कहा
आप जैपुर आ जाओ हम मज़ाकी करते हैं
शेर देखके वो नहीं रोएगी रे
अरे नहीं रोएगी रे
गिरीराज किराडू
About the poet

गिरीराज किराडू

View profile & all 58 Poems / Stories

More from गिरीराज किराडू

  1. सुखांत - गिरिराज किराडू

    तुम यही करोगेअंत में मुझे दंड ख़ुद को पुरस्कार दोगे

    12.4K reads
  2. उम्मीद ला-दवा - गिरिराज किराडू

    कवि होने से थक गया हूँहोने की इस अजब आदत से थक गया हूँ

    12.4K reads
  3. क्या-क्या होना बचा रहेगा - गिरिराज किराडू

    आप शायद जानते हों कि मैं आपके सामने वाले घर में रहती हूँ । आपने अक्सर हमें झगड़ते हुए सुना होगा । हमें आपके घर की शांति इतनी जानलेवा लगती है कि हम झगड़ने लगते हैं । सच मानिये हमारे झगडे की और कोई वज़ह नहीं होती । आपके सिवा झगड़ते हुए हम मुस्कुरा रहे होते हैं । हम अटकल करते हैं कि आप लोग हमारे घर से आ रहे शोर को ध्यान से सुनने की कोशिश कर रहे हैं । मैं कहती हूँ तुम बदल गए हो, वह कहता है तुम बदल गई हो । हम एक दूसरे के कुनबे और कबीले और तहज़ीब और मज़हब को भला-बुरा कहते हैं । बिलकुल ख़राब बातें करते हैं एक दूसरे के बारे में । मैं रोने लगती हूँ वो चीज़ें फेंकने लगता है । एक बार तो उसने मोबाइल दीवार से दे मारा और मैं उस पर ज़ोर से चिल्ला पडी । अगले दिन मैंने भी अपना मोबाइल दीवार पे दे मारा । आपके घर की शांति के चक्कर में अपना नुकसान कर बैठे पर आप लोग हैं कि कभी इधर झाँकते भी नहीं । एक बात साफ़-साफ़ सुन लीजिए रहिए मगन अपने में । आप जैसे लोगों के कारण ही ये दुनिया अब बहुत दिन नहीं बचने वाली ।

    12.4K reads
  4. फ़ैज़ ? - गिरिराज किराडू

    पौधे खरीद रही है । मैं बहुत जले-कटे ढंग से याद दिला रहा हूँ, कैसे उसे उनकी देखभाल करनी नहीं आती, कैसे हर बार पाँच- सात दिन बाद पानी देना भूल जाती हो, कैसे हर बार एक पेड़, एक फूल तुम्हारे हाथों तबाह हो जाता है, कैसे यह तबाही तुम्हें उज़ाड देती है, कैसे यह क़त्ल तुम्हें बहुत दिनों तक गुमसुम रखता है ।लाहौल विला फिर भी ढेर सारे खरीद ही लेती है कमबख़्त । मैं एक पौधा हाथ में ले कर कहता हूँ चलो प्यारे सू-ए-दार चलें वह कुछ जोर देकर याद करती है-- फ़ैज़ ?.

    12.4K reads
  5. पक्षीविदों का कहना है - गिरिराज किराडू

    पक्षीविदों का कहना है यहाँ चौवन तरह के परिंदों ने अपना घर बसा लिया है । सब बड़े मज़े से रहते हैं कबूतरों को घास पर सोते हुए सिर्फ यहीं देखा है मैंने ।कल सुबह इतनी मधुमक्खियाँ मरी हुई थीं । पाँव बचाकर अंदर पहुँचते हुए लगा संहार के किसी दृश्य में हैं मारे गए लोग पड़े हैं चारों तरफ़

    12.4K reads