रहिये लटपट काटि दिन - गिरिधर

गिरिधरगिरिधर

2 min read · 12.4K reads

रहिये लटपट काटि दिन, बरु घामें मां सोय।
छांह न वाकी बैठिये, जो तरु पतरो होय॥

जो तरु पतरो होय, एक दिन धोखा दैहै।
जा दिन बहै बयारि, टूटि तब जर से जैहै॥

कह गिरिधर कविराय छांह मोटे की गहिये।
पाता सब झरि जाय तऊ छाया में रहिये॥

गिरिधर
About the poet

गिरिधर

View profile & all 26 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like