एकाकी - घनश्याम कुमार देवांश

घनश्याम कुमार देवांशघनश्याम कुमार देवांश2 Sept 1986

3 min read · 12.4K reads

जब मैं
तुम्हारा साथ पाने के लिए
कह रहा था
कि मैं अकेला हूँ
अकेला नहीं था शायद
उस वक़्त भी,
मेरी दो बाजुओं पर
पुरवैया और पछियाव
आसमान में उड़ते
सुग्गों की तरह आकर सुस्ताते थे
सिर पर ठुड्डी
टिकाता था सूरज
और पृथ्वी चलती थी
अपनी धुरी पर फुदकती हुई
मेरे साथ,
लेकिन तुम्हारे जाते ही
भौंचक्का रह गया मैं
जब मेरी परछाईं तक
इठलाती हुई
तुम्हारे पीछे-पीछे चली गई...
घनश्याम कुमार देवांश
About the poet

घनश्याम कुमार देवांश

View profile & all 44 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like