भरी बज़्म में मीठी झिड़की - घनश्याम चन्द्र गुप्त

घनश्याम चन्द्र गुप्तघनश्याम चन्द्र गुप्त2 Sept 1946

4 min read · 12.4K reads

हर दाने पर मोहर लगी है किसने किसका खाया रे
फिर भी उसका हक बनता है जिसने इसे उगाया रे

अपना सब कुछ देकर उसको हमने दामन फैलाया
वो छू दे तो लोग कहेंगे इसने सब कुछ पाया रे

एक दरीचा, एक तबस्सुम, एक झलक चिलमन की ओट
हुस्ने-ज़ियारत के सदके से सारा जग मुस्काया रे

एक गया तो दूजा आया ऐसा चलन यहां का है
कैसा हंसना, कैसा रोना, सुख दुःख का माँ जाया रे

भरी बज़्म में मीठी झिड़की, दादे-सुखन, अन्दाज़े-निहां
मेरे दिल की बात ज़ुबां पर तू कैसे ले आया रे ?

हमने तो बस एक सिरे से पकड़ी ऐसी राह तवील
तू बतला ये रिश्ता तूने कितनी दूर निभाया रे

नापा-तोला समझा-बूझा परखा फिर अन्दाज़ किया
सब नाकारा सब बेमानी प्रीतम जब मन भाया रे

ब्रह्म सत्य है केवल, बाकी जग का सब जग मिथ्या है
ब्रह्मस्वरूप जीव को हर पल नचा रही है माया रे
 

०५फरवरी २०१३
घनश्याम चन्द्र गुप्त
About the poet

घनश्याम चन्द्र गुप्त

View profile & all 12 Poems / Stories

More from घनश्याम चन्द्र गुप्त

  1. तुम असीम - घनश्याम चन्द्र गुप्त

    रूप तुम्हारा, गंध तुम्हारी, मेरा तो बस स्पर्श मात्र हैलक्ष्य तुम्हारा, प्राप्ति तुम्हारी, मेरा तो संघर्ष मात्र है

    12.4K reads
  2. समोसे - घनश्याम चन्द्र गुप्त

    बहुत बढ़ाते प्यार समोसेखा लो, खा लो यार समोसे

    12.4K reads
  3. अर्द्ध-उन्मीलित नयन - घनश्याम चन्द्र गुप्त

    अर्द्ध-उन्मीलित नयन, स्वप्निल, प्रहर भर रात रहतेअधर कम्पित, संकुचित, मानो अधूरी बात कहते

    12.4K reads
  4. मुझे आपसे प्यार हो गया - घनश्याम चन्द्र गुप्त

    मुझे आप से प्यार हो गयामुझे आप से प्यार हो गया

    12.4K reads
  5. मुझे आपसे प्यार नहीं है - घनश्याम चन्द्र गुप्त

    मुझे आपसे प्यार नहीं हैमुझे आपसे प्यार नहीं है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like