कहो मम्मी, कहो पापा - घमंडीलाल अग्रवाल

घमंडीलाल अग्रवालघमंडीलाल अग्रवाल25 Sept 1954

3 min read · 12.4K reads

कहाँ घूमें, किधर जाएँ-
कहो मम्मी, कहो पापा।

सुधाकर मुसकराता है,
इशारे से बुलाता है,
लिए है हाथ में पैसे-
मिठाई वह मँगाता है।

कि क्या पीएँ, कि क्या खाएँ-
कहो मम्मी, कहो पापा।

पड़ोसी पूछने आते,
रसीले गीत वे गाते,
हमारा मन मचलता है-
हमें भी खूब ही भाते।

गीत हम कौन-सा गाएँ-
कहो मम्मी, कहो पापा।

न यूँ डाँटो, न यूँ मारो,
बिना ही बात फटकारो,
हमें समझो नहीं नटखट-
हृदय का प्यार तो वारो।

चलो सब मिलके मुसकाएँ
कहो मम्मी, कहो पापा!
घमंडीलाल अग्रवाल
About the poet

घमंडीलाल अग्रवाल

View profile & all 2 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like