शक्ति - गंगा प्रसाद विमल

गंगा प्रसाद विमलगंगा प्रसाद विमल3 Sept 1939

2 min read · 12.4K reads

जन्मी है शक्ति
गरीब की उपजाऊ धरती से
बेबसी में ही बढ़ी है
हमारी महान
सामर्थ्य

दो मुझे
दो शक्ति
जिसे हृदय ने रोपा है
जिसे रोप कर काटा है आदमी ने
और मापा है
फांसी के फंदों से.
गंगा प्रसाद विमल
About the poet

गंगा प्रसाद विमल

View profile & all 10 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like