रह गए आँसू, नैन बिछाए - गणेश बिहारी तर्ज़

गणेश बिहारी तर्ज़गणेश बिहारी तर्ज़18 Sept 1928

2 min read · 12.4K reads

रह गए आँसू, नैन बिछाए
घन आए घनस्याम न आए

दिल तो जैसे तैसे संभला
रूह की पीड़ा कौन मिटाए

मोर मयूरी नाच चुके सब
रो रो सावन बीता जाए

पीली पड़ गई हरियाली भी
धानी आँचल सरका जाए

देख के उनको हाल अजब है
प्यास बुझे और प्यास न जाए

हुस्न का साक़ी प्यार के सागर
‘तर्ज़’ पिए और गिर-गिर जाए
गणेश बिहारी तर्ज़
About the poet

गणेश बिहारी तर्ज़

View profile & all 21 Poems / Stories

More from गणेश बिहारी तर्ज़

  1. दुनिया बनी तो हम्द-ओ-सना बन गई ग़ज़ल - गणेश बिहारी तर्ज़

    दुनिया बनी तो हम्द-ओ-सना बन गई ग़ज़लउतरा जो नूर, नूर-ए-ख़ुदा बन गई ग़ज़ल

    12.4K reads
  2. अश्क बहने दे यूँ ही - गणेश बिहारी तर्ज़

    अश्क बहने दे यूँ हीलज्ज़ते ग़म कम न कर

    12.4K reads
  3. इश्क़ की मार बड़ी दर्दीली, इश्क़ में जी न फँसाना जी - गणेश बिहारी तर्ज़

    इश्क़ की मार बड़ी दर्दीली, इश्क़ में जी न फँसाना जीसब कुछ करना इश्क़ न करना, इश्क़ से जान बचाना जी

    12.4K reads
  4. इक ज़माना था कि जब था कच्चे धागों का भरम - गणेश बिहारी तर्ज़

    इक ज़माना था कि जब था कच्चे धागों का भरमकौन अब समझेगा कदरें रेशमी ज़ंजीर की

    12.4K reads
  5. एक नज़र क्या इधर हो गई - गणेश बिहारी तर्ज़

    एक नज़र क्या इधर हो गईअजनबी हम से हर नज़र हो गई

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like