माता कहे मेरो पूत सपूत - गँग

गँगगँग

2 min read · 12.4K reads

माता कहे मेरो पूत सपूत
बहिन कहे मेरो सुन्दर भैया
बाप कहे मेरे कुल को है दीपक
लोक लाज मेरी के है रखैया
नारि कहे मेरे प्रानपती हैं
जाकी मैं लेऊँ दिनरात बलैया
कवि गंग कहे सुन शाह अकबर
गाँठ में जिनकी है ढेरों रुपैया

More from गँग

  1. फूट गये हीरा की बिकानी कनी हाट हाट - गँग

    फूट गये हीरा की बिकानी कनी हाट हाट,काहू घाट मोल काहू बाढ़ मोल को लयो।

    12.4K reads
  2. उझकि झरोखे झाँकि परम नरम प्यारी - गँग

    उझकि झरोखे झाँकि परम नरम प्यारी ,नेसुक देखाय मुख दूनो दुख दै गई ।

    12.4K reads
  3. मृगनैनी की पीठ पै बेनी लसै - गँग

    मृगनैनी की पीठ पै बेनी लसै, सुख साज सनेह समोइ रही।सुचि चीकनी चारु चुभी चित में, भरि भौन भरी खुसबोई रही॥

    12.4K reads
  4. करि कै जु सिंगार अटारी चढी - गँग

    करि कै जु सिंगार अटारी चढी, मनि लालन सों हियरा लहक्यो।सब अंग सुबास सुगंध लगाइ कै, बास चँ दिसि को महक्यो॥

    12.4K reads
  5. लहसुन गाँठ कपूर के नीर में - गँग

    लहसुन गाँठ कपूर के नीर में, बार पचासक धोइ मँगाई।केसर के पुट दै दै कै फेरि, सुचंदन बृच्छ की छाँह सुखाई॥

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like