बैठी थी सखिन संग - गँग

गँगगँग

2 min read · 12.4K reads

बैठी थी सखिन सँग,पिय को गवन सुन्यौ ,
            सुख के समूह में बियोग आगि भरकी.
गंग कहै त्रिविध सुगंध कै पवन बह्यो,
            लागत ही ताके तन भई बिथा जर की.
प्यारी को परसि पौन गयो मानसर कहूँ ,
           लागत ही औरे गति भई मानसर की.
जलचर चरे औ सेवार जरि छार भयो,
           तल जरि गयो,पंक सूख्यो भूमि दर की.

More from गँग

  1. फूट गये हीरा की बिकानी कनी हाट हाट - गँग

    फूट गये हीरा की बिकानी कनी हाट हाट,काहू घाट मोल काहू बाढ़ मोल को लयो।

    12.4K reads
  2. उझकि झरोखे झाँकि परम नरम प्यारी - गँग

    उझकि झरोखे झाँकि परम नरम प्यारी ,नेसुक देखाय मुख दूनो दुख दै गई ।

    12.4K reads
  3. मृगनैनी की पीठ पै बेनी लसै - गँग

    मृगनैनी की पीठ पै बेनी लसै, सुख साज सनेह समोइ रही।सुचि चीकनी चारु चुभी चित में, भरि भौन भरी खुसबोई रही॥

    12.4K reads
  4. करि कै जु सिंगार अटारी चढी - गँग

    करि कै जु सिंगार अटारी चढी, मनि लालन सों हियरा लहक्यो।सब अंग सुबास सुगंध लगाइ कै, बास चँ दिसि को महक्यो॥

    12.4K reads
  5. लहसुन गाँठ कपूर के नीर में - गँग

    लहसुन गाँठ कपूर के नीर में, बार पचासक धोइ मँगाई।केसर के पुट दै दै कै फेरि, सुचंदन बृच्छ की छाँह सुखाई॥

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like