सुब्ह तक हम रात का ज़ाद-ए-सफ़र हो जाएँगे - फ़ुज़ैल जाफ़री

फ़ुज़ैल जाफ़रीफ़ुज़ैल जाफ़री

3 min read · 12.4K reads

सुब्ह तक हम रात का ज़ाद-ए-सफ़र हो जाएँगे
तुझ से हम-आग़ोश हो कर मुंतशिर हो जाएँगे

धूप सहरा तन बरहना ख़्वाहिशें यादों के खेत
शाम आते हैं ग़ुबार-ए-रह-गुज़र हो जाएँगे

दश्त-ए-तन्हाई में जीने का सलीक़ा सीखिए
ये शिकस्ता बाम ओ दर भी हम-सफ़र हो जाएँगे

शोरिश-ए-दुनिया को आहिस्ता-रवी का हुक्म हो
नज़्र-ए-ख़ैर-ओ-शर तेरे शोरीदा-सर हो जाएँगे

ये जो हैं दो-चार शुरफ़ा-ए-अवध अख़्तर-शनास
कुछ दिनों में ये भी औराक़-ए-दीगर हो जाएँगे
फ़ुज़ैल जाफ़री
About the poet

फ़ुज़ैल जाफ़री

View profile & all 14 Poems / Stories

More from फ़ुज़ैल जाफ़री

  1. चमकते चाँद से चेहरों के मंज़र से निकल आए - फ़ुज़ैल जाफ़री

    चमकते चाँद से चेहरों के मंज़र से निकल आएख़ुदा हाफ़िज़ कहा बोसा लिया घर से निकल आए

    12.4K reads
  2. चुप रहे देख के इन आँखों के तेवर आशिक़ - फ़ुज़ैल जाफ़री

    चुप रहे देख के इन आँखों के तेवर आशिक़वरना क्या कुछ न उठा सकते थे महशर आशिक

    12.3K reads
  3. है इबारत जो ग़म-ए-दिल से वो वहशत भी न थी - फ़ुज़ैल जाफ़री

    है इबारत जो ग़म-ए-दिल से वो वहशत भी न थीसच है शायद की हमें उस से मोहब्बत भी न थी

    12.4K reads
  4. हर सम्त लहू रंग घटा छाई सी क्यूँ है - फ़ुज़ैल जाफ़री

    हर सम्त लहू रंग घटा छाई सी क्यूँ हैदुनिया मेरी आँखों में सिमट आई सी क्यूँ है

    12.4K reads
  5. ख़ुद लफ़्ज़ पस-ए-लफ़्ज कभी देख सके भी - फ़ुज़ैल जाफ़री

    ख़ुद लफ़्ज़ पस-ए-लफ़्ज कभी देख सके भीकाग़ज़ की ये दीवार किसी तरह गिरे भी

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like