ख़ुद लफ़्ज़ पस-ए-लफ़्ज कभी देख सके भी - फ़ुज़ैल जाफ़री

फ़ुज़ैल जाफ़रीफ़ुज़ैल जाफ़री

3 min read · 12.4K reads

ख़ुद लफ़्ज़ पस-ए-लफ़्ज कभी देख सके भी
काग़ज़ की ये दीवार किसी तरह गिरे भी

किस दर्द से रौशन है सियह ख़ाना-ए-हस्ती
सूरज नज़र आता है हमें रात गए भी

वो हम की ग़ुरूर-ए-सफ़-ए-आदा-शिकनी थे
आख़िर सर-ए-बाज़ार हुए ख़्वार बिके भी

बहती हैं रग ओ पय में दो आबे की हवाएँ
इक और समंदर है समंदर से परे भी

अख़्लाक़ ओ शराफ़त का अँधेरा है वो घर में
जलते नहीं मासूम गुनाहों के दिए भी
फ़ुज़ैल जाफ़री
About the poet

फ़ुज़ैल जाफ़री

View profile & all 14 Poems / Stories

More from फ़ुज़ैल जाफ़री

  1. चमकते चाँद से चेहरों के मंज़र से निकल आए - फ़ुज़ैल जाफ़री

    चमकते चाँद से चेहरों के मंज़र से निकल आएख़ुदा हाफ़िज़ कहा बोसा लिया घर से निकल आए

    12.4K reads
  2. चुप रहे देख के इन आँखों के तेवर आशिक़ - फ़ुज़ैल जाफ़री

    चुप रहे देख के इन आँखों के तेवर आशिक़वरना क्या कुछ न उठा सकते थे महशर आशिक

    12.3K reads
  3. है इबारत जो ग़म-ए-दिल से वो वहशत भी न थी - फ़ुज़ैल जाफ़री

    है इबारत जो ग़म-ए-दिल से वो वहशत भी न थीसच है शायद की हमें उस से मोहब्बत भी न थी

    12.4K reads
  4. हर सम्त लहू रंग घटा छाई सी क्यूँ है - फ़ुज़ैल जाफ़री

    हर सम्त लहू रंग घटा छाई सी क्यूँ हैदुनिया मेरी आँखों में सिमट आई सी क्यूँ है

    12.4K reads
  5. मैं उजड़ा शहर था तपता था दश्त के मानिंद - फ़ुज़ैल जाफ़री

    मैं उजड़ा शहर था तपता था दश्त के मानिंदतेरा वजूद की सैराब कर गया मुझ को

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like