मैं तुम्हें याद भी आया के नहीं - फ़ाज़िल जमीली

फ़ाज़िल जमीलीफ़ाज़िल जमीली

4 min read · 12.4K reads

मैं तुम्हें याद भी आया कि नहीं...

राह चलते या कहीं बैठ के सुस्ताते हुए
आते-जाते हुए, बेवजह कहीं रुकते हुए
सीढ़ियाँ चढ़ते हुए, ज़ुल्फ़ को सुलझाते हुए
घर में आए किसी मेहमान की तवज्जोह करते
चाय देते हुए हाथों से प्याली गिरते
मैं तुम्हें याद भी आया कि नहीं...

घूमते-फिरते हुए, लांग-ड्राइव करते
चूड़ियाँ लेते हुए, ईद की शॉपिंग करते
घर से जाते हुए या शाम को घर आते हुए
बेख़याली में किसी ख़याल में खो जाते हुए
दुनियादारी से बहुत दूर निकल जाते हुए
मैं तुम्हें याद भी आया कि नहीं...

पिछले दो-चार जो दिन गुज़रे हैं
क्या कहूँ कितने कठिन गुज़रे हैं
इन्तज़ार इतना किया है कि सदी हो जैसे
बेबसी अपने मुक़द्दर में लिखी हो जैसे
फ़ाज़िल जमीली
About the poet

फ़ाज़िल जमीली

View profile & all 17 Poems / Stories

More from फ़ाज़िल जमीली

  1. गुज़रती है जो दिल पर वो कहानी याद रखता हूँ - फ़ाज़िल जमीली

    गुज़रती है जो दिल पर वो कहानी याद रखता हूँमैं हर गुल-रंग चेहरे को ज़ुबानी याद रखता हूँ

    12.4K reads
  2. ख़िज़ाँ का रंग दरख़्तों पे आ के बैठ गया - फ़ाज़िल जमीली

    ख़िज़ाँ का रंग दरख़्तों पे आ के बैठ गयामैं तिलमिला के उठा फड़फड़ा के बैठ गया

    12.4K reads
  3. ख़्वाब में देख रहा हूँ के हक़ीक़त में उसे - फ़ाज़िल जमीली

    ख़्वाब में देख रहा हूँ के हक़ीक़त में उसेमैं कभी देख नहीं सकता मुसीबत में उसे

    12.4K reads
  4. मेरे होटों पे तेरे नाम की लरज़िश तो नहीं - फ़ाज़िल जमीली

    मेरे होटों पे तेरे नाम की लरज़िश तो नहींये जो आँखों में चमक है कोई ख़्वाहिश तो नहीं

    12.4K reads
  5. मेरे वजूद को परछाइयों ने तोड़ दिया - फ़ाज़िल जमीली

    मेरे वजूद को परछाइयों ने तोड़ दियामैं इस हिसार था तनहाइयों ने तोड़ दिया

    12.4K reads