सुलगना अंदर अंदर मिस्रा-ए-तर सोचते रहना - फ़ज़ा इब्न-ए-फ़ैज़ी

फ़ज़ा इब्न-ए-फ़ैज़ीफ़ज़ा इब्न-ए-फ़ैज़ी

3 min read · 12.4K reads

सुलगना अंदर अंदर मिस्रा-ए-तर सोचते रहना
बदन पर डाल ज़ख़्मों की चादर सोचते रहना

नहीं कम जाँ-गुसल ये मरहला भी ख़ुद-शनासी का
के अपने ही मआनी लफ़्ज़ बन कर सोचते रहना

ज़बाँ से कुछ न कहना बा-वजूद-ए-ताब-गोयाई
खुली आँखों से बस मंज़र ब मंज़र सोचते रहना

किसी लम्हे तो ख़ुद से ला-तअल्लुक़ भी रहा लोगो
मसाइल कम नहीं फिर ज़िंदगी भी सोचते रहना

चराग़-ए-ज़िंदगी है या बिसात-ए-आतिश-ए-रफ़्ता
जला कर रौशनी दहलीज़-ए-जाँ पर सोचते रहना

अजब शय है ‘फ़ज़ा’ ज़हन ओ नज़र की ये असीरी भी
मुसलसल देखते रहना बराबर सोचते रहना
फ़ज़ा इब्न-ए-फ़ैज़ी
About the poet

फ़ज़ा इब्न-ए-फ़ैज़ी

View profile & all 12 Poems / Stories

More from फ़ज़ा इब्न-ए-फ़ैज़ी

  1. बहुत जुमूद था बे-हौसलों में क्या करता - फ़ज़ा इब्न-ए-फ़ैज़ी

    बहुत जुमूद था बे-हौसलों में क्या करतान लगती आग तो मैं जंगलों में क्या करता

    12.4K reads
  2. हाथ फैलाओं तो सूरज भी सियाही देगा - फ़ज़ा इब्न-ए-फ़ैज़ी

    हाथ फैलाओं तो सूरज भी सियाही देगाकौन इस दौर में सच्चों की गवाही देगा

    12.4K reads
  3. हर इक क़यास हक़ीक़त से दूर-तर निकला - फ़ज़ा इब्न-ए-फ़ैज़ी

    हर इक क़यास हक़ीक़त से दूर-तर निकलाकिताब का न कोई दर्स मोअतबर निकला

    12.4K reads
  4. ज़बीं पे गर्द है चेहरा ख़राश में डूबा - फ़ज़ा इब्न-ए-फ़ैज़ी

    ज़बीं पे गर्द है चेहरा ख़राश में डूबाहुआ ख़राब जो अपनी तलाश में डूबा

    12.4K reads
  5. खुला न मुझ से तबीअत का था बहुत गहरा - फ़ज़ा इब्न-ए-फ़ैज़ी

    खुला न मुझ से तबीअत का था बहुत गहराहज़ार उस से रहा राबता बहुत गहरा

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like