भूलने वाले आओ फिर से तजदीद-ए-वफ़ा करते हैं
जहाँ से हाथ की लकीरें नोच डाली थीं
फिर से उन में रंग भरते हैं
जब ढलने लगे रात का पहरा
फिर सुब्ह का दम भरते हैं
तुझ को वो पल याद तो होंगे
नग़्मे बंद आँखों में तैरते होंगे
याद है वो सब क़हर की ठंडी रातें
क़ौस-ए-क़ुज़ह के रंगों सी बातें
तसव्वुर-ओ-तस्वीर बनी है तख़्लीक़ मेरी
कुछ तारीफ़ कुछ तस्दीक़ तेरी
मेरी बातों से कुछ मौसम याद आ जाएँगे
तुझ को सब मफ़्हूम समझ आ जाएँगे
यक़ीन है मुझ को ऐसे ही फिर इक दिन आ मिलेगा तू
मेरी तरह कुछ सुलगता सा कुछ बुझा-बुझा सा
बिखरा बिखरा उदासियों में सिसकता सा
झुकी-झुकी आँखों में आँसू कुछ पशेमानी सी
चेहरे पे ख़ामोशी ठहरी कुछ हैरानी सी
ज़ख़्म का घाव जब भर जाएगा
तब चैन कहीं आ जाएगा
तू बिछड़ा था इक ज़िद में आ कर
ख़ुद ही अब आतिशी दीवार गिराएगा








