ज़ुल्मतों के वार दम-ब-दम हुए - फ़रीद क़मर

फ़रीद क़मरफ़रीद क़मर5 Sept 1981

2 min read · 12.4K reads

ज़ुल्मतों के वार दम-ब-दम हुए
रौशनी के दायरे न कम हुए

चन्द पत्थरों की शह पे, शहर के
सारे आईनों के सर क़लम हुए

एक आफताब जिसकी मौत पर
लाख दामने-चराग़ नम हुए

जिनके दामनों पे खूं के दाग़ थे
वो तेरी नज़र में मोहतरम हुए

जिस्मो-जान सब लहूलुहान हैं
ज़िन्दगी के हम पे ये करम हुए
फ़रीद क़मर
About the poet

फ़रीद क़मर

View profile & all 25 Poems / Stories

More from फ़रीद क़मर

  1. हमने समझा था कि बस इक कर्बला है ज़िन्दगी - फ़रीद क़मर

    हमने समझा था कि बस इक कर्बला है ज़िन्दगीकर्बलाओं का मुसलसल सिलसिला है ज़िन्दगी

    12.4K reads
  2. सच बोले कौन? कोई भी अब मिल नहीं रहा - फ़रीद क़मर

    सच बोले कौन? कोई भी अब मिल नहीं रहाकोई दिया हवा के मुक़ाबिल नहीं रहा

    12.4K reads
  3. ताबिन्दा रौशनी की ख़बर ले के आएगी - फ़रीद क़मर

    ताबिन्दा रौशनी की ख़बर ले के आएगीहर शब् नई उमीदे-सहर ले के आएगी

    12.4K reads
  4. हर मौसम को सावन सा मौसम कर देता है - फ़रीद क़मर

    हर मौसम को सावन सा मौसम कर देता हैजब भी वो मिलता है आँखें नम कर देता है

    12.3K reads
  5. कितने ग़म से रोज़ टकराना पड़ा - फ़रीद क़मर

    कितने ग़म से रोज़ टकराना पड़ानम थीं आँखें फिर भी मुस्काना पड़ा

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like