हर मौसम को सावन सा मौसम कर देता है - फ़रीद क़मर

फ़रीद क़मरफ़रीद क़मर5 Sept 1981

3 min read · 12.4K reads

हर मौसम को सावन सा मौसम कर देता है
जब भी वो मिलता है आँखें नम कर देता है

तेरे मिलने से होते हैं ज़ख्म हरे लेकिन
तेरा मिलना दिल की उलझन कम कर देता है

रोज़ नए कुछ ज़ख्म मुझे देती है ये दुनिया
तेरा ग़म इन ज़ख्मों पर मरहम कर देता है

मैंने भी सोचा था तिनकों से घर एक बनाऊँ
वक़्त मगर सब कुछ दरहम-बरहम कर देता है

डूब तो जाता है सूरज ख़ामोशी से लेकिन
कितनी ही शम्मों की आँखें नम कर देता है
फ़रीद क़मर
About the poet

फ़रीद क़मर

View profile & all 25 Poems / Stories

More from फ़रीद क़मर

  1. हमने समझा था कि बस इक कर्बला है ज़िन्दगी - फ़रीद क़मर

    हमने समझा था कि बस इक कर्बला है ज़िन्दगीकर्बलाओं का मुसलसल सिलसिला है ज़िन्दगी

    12.4K reads
  2. सच बोले कौन? कोई भी अब मिल नहीं रहा - फ़रीद क़मर

    सच बोले कौन? कोई भी अब मिल नहीं रहाकोई दिया हवा के मुक़ाबिल नहीं रहा

    12.4K reads
  3. ताबिन्दा रौशनी की ख़बर ले के आएगी - फ़रीद क़मर

    ताबिन्दा रौशनी की ख़बर ले के आएगीहर शब् नई उमीदे-सहर ले के आएगी

    12.4K reads
  4. कितने ग़म से रोज़ टकराना पड़ा - फ़रीद क़मर

    कितने ग़म से रोज़ टकराना पड़ानम थीं आँखें फिर भी मुस्काना पड़ा

    12.4K reads
  5. हुजूमे-ग़म में घुट कर हर ख़ुशी दम तोड़ देती है - फ़रीद क़मर

    हुजूमे-ग़म में घुट कर हर ख़ुशी दम तोड़ देती हैयहाँ हर मोड़ पर ये ज़िन्दगी दम तोड़ देती है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like