इस शहर के रहने वालों पर - फ़रीद क़मर

फ़रीद क़मरफ़रीद क़मर5 Sept 1981

5 min read · 12.4K reads

इस शहर के रहने वालों पर
ये पिछली रात जो गुज़री है
ये रात बहुत ही भारी थी
ये रात बहुत ही काली थी
कल शहर के इक चौराहे पर
कुछ शैतानों का जमघट था
इन शैतानों के चेहरे भी
बिल्कुल इंसानों जैसे थे
जब शाम के साये गहराये
और रात के आँचल लहराये
दिन भर के थके हारे पंछी
जब लौट के अपने घर आये
इक शोर उठा
मारो काटो
कुछ दर्द भरी चीखें गूंजीं
भागो भागो
सारी शब् ये कोहराम रहा
और रात के बेहिस होंटों पर
बस खून भरा इक जाम रहा
जब सुबह हुई
और सूरज ने
धरती पे नज़र अपनी डाली
कुछ आग में लिपटे घर देखे
कुछ लाशें औरतों मर्दों कि
बच्चों के कटे कुछ सर देखे

हर रस्ता खून से लतपत था
गलियों में अजब वीरानी थी
और सन्नाटों की सायं सांय से
खौफ का आलम तारी था
ये पिछली रात जो गुज़री है
इस शहर के रहने वालों पर
हर लम्हा कितना भारी था
फ़रीद क़मर
About the poet

फ़रीद क़मर

View profile & all 25 Poems / Stories

More from फ़रीद क़मर

  1. हमने समझा था कि बस इक कर्बला है ज़िन्दगी - फ़रीद क़मर

    हमने समझा था कि बस इक कर्बला है ज़िन्दगीकर्बलाओं का मुसलसल सिलसिला है ज़िन्दगी

    12.4K reads
  2. सच बोले कौन? कोई भी अब मिल नहीं रहा - फ़रीद क़मर

    सच बोले कौन? कोई भी अब मिल नहीं रहाकोई दिया हवा के मुक़ाबिल नहीं रहा

    12.4K reads
  3. ताबिन्दा रौशनी की ख़बर ले के आएगी - फ़रीद क़मर

    ताबिन्दा रौशनी की ख़बर ले के आएगीहर शब् नई उमीदे-सहर ले के आएगी

    12.4K reads
  4. हर मौसम को सावन सा मौसम कर देता है - फ़रीद क़मर

    हर मौसम को सावन सा मौसम कर देता हैजब भी वो मिलता है आँखें नम कर देता है

    12.3K reads
  5. कितने ग़म से रोज़ टकराना पड़ा - फ़रीद क़मर

    कितने ग़म से रोज़ टकराना पड़ानम थीं आँखें फिर भी मुस्काना पड़ा

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like