गली गली था, नगर नगर था, डगर डगर था - फ़रीद क़मर

फ़रीद क़मरफ़रीद क़मर5 Sept 1981

4 min read · 12.4K reads

गली गली था, नगर नगर था, डगर डगर था,
उदास लम्हों में बन के खुशबू वो हमसफ़र था.

मिली जो मुझसे कल इत्तिफ़ाक़न तो मैंने देखा,
न जाने क्यूँ ज़िन्दगी की आँखों में एक डर था.

बिखर गया हूँ मैं शहरों शहरों तो सोचता हूँ,
मेरा भी कोई वजूद था एक मेरा घर था.

ग़मों ने शायद मुझे भी पत्थर बना दिया क्या?
मैं टूट जाऊँगा हादसों से ये मुझको डर था.

वो मरता सूरज, लहू लहू सा उफक का गोशा,
कि आसमाँ को भी दुःख बिछड़ने का किस क़दर था.

मैं चुप हुआ तो ये उसने समझा कि मिट गया मैं,
कि बाद-अजाँ मैं गली गली था, नगर नगर था.

वो एक पल जो मेरा कभी तेरे साथ गुज़रा,
वो एक पल सारी ज़िन्दगी से अज़ीम-तर था.
फ़रीद क़मर
About the poet

फ़रीद क़मर

View profile & all 25 Poems / Stories

More from फ़रीद क़मर

  1. हमने समझा था कि बस इक कर्बला है ज़िन्दगी - फ़रीद क़मर

    हमने समझा था कि बस इक कर्बला है ज़िन्दगीकर्बलाओं का मुसलसल सिलसिला है ज़िन्दगी

    12.4K reads
  2. सच बोले कौन? कोई भी अब मिल नहीं रहा - फ़रीद क़मर

    सच बोले कौन? कोई भी अब मिल नहीं रहाकोई दिया हवा के मुक़ाबिल नहीं रहा

    12.4K reads
  3. ताबिन्दा रौशनी की ख़बर ले के आएगी - फ़रीद क़मर

    ताबिन्दा रौशनी की ख़बर ले के आएगीहर शब् नई उमीदे-सहर ले के आएगी

    12.4K reads
  4. हर मौसम को सावन सा मौसम कर देता है - फ़रीद क़मर

    हर मौसम को सावन सा मौसम कर देता हैजब भी वो मिलता है आँखें नम कर देता है

    12.3K reads
  5. कितने ग़म से रोज़ टकराना पड़ा - फ़रीद क़मर

    कितने ग़म से रोज़ टकराना पड़ानम थीं आँखें फिर भी मुस्काना पड़ा

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like