मेरा ईश्वर - फ़रीद खान

फ़रीद खानफ़रीद खान29 Sept 1975

3 min read · 12.4K reads

मेरा और मेरे ईश्वर का जन्म एक साथ हुआ था ।

हम घरौन्दे बनाते थे,
रेत में हम सुरंग बनाते थे ।

वह मुझे धर्म बताता है,
उसकी बात मानता हूँ,
कभी कभी नहीं मानता हूँ ।

भीड़ भरे इलाक़े में वह मेरी तावीज़ में सो जाता है,
पर अकेले में मुझे सम्भाल कर घर ले आता है।

मैं सोता हूँ,
रात भर वह जगता है ।

उसके भरोसे ही मैं अब तक टिका हूँ, जीवन में तन कर खड़ा हूँ ।
फ़रीद खान
About the poet

फ़रीद खान

View profile & all 36 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like