भूख - फ़रीद खान

फ़रीद खानफ़रीद खान29 Sept 1975

1 min read · 12.4K reads

भूख बनाती है मूल्य ।

इस पार या उस पार होने को उकसाती है ।
नियति भूख के पीछे चलती है ।
ढा देती है मीनार ।

सभी ईश्वर, देवी-देवता स्तब्ध रह जाते हैं ।
भूख रचती है इतिहास ।
फ़रीद खान
About the poet

फ़रीद खान

View profile & all 36 Poems / Stories