वे मजबूर हैं, झुँझलाहट में हैं - फ़रीद खान

फ़रीद खानफ़रीद खान29 Sept 1975

3 min read · 12.4K reads

वे मजबूर हैं। झुँझलाहट में हैं।
अगर विचार की कोई मूर्ति बन पाती तो वे उसे ही तोड़ते।
गाँधी को क्यों मारते?
क्यों तोड़ते वे बुद्ध की प्रतिमा को बामियान में,
अगर समता की कोई मूर्ति बन पाती तो।
या वे भगत सिंह को फाँसी पर क्यों चढ़ाते,
उस क्रान्ति को ही फाँसी पर न लटका देते
जिसका सपना उसकी आँखों में था?
वे क्यों तोड़ते मन्दिरों को, मस्जिदों को?
उन्हें नहीं तोड़ना पड़ता अम्बेदकर की मूर्ति को
अगर संविधान की कोई मूर्ति बन पाती तो।
देवियो सज्जनो, सदियों से झुँझलाए लोगों पर तरस खाओ.
जब उन्हें भूख लगेगी तब करेंगे बात।
फ़रीद खान
About the poet

फ़रीद खान

View profile & all 36 Poems / Stories