महादेव - फ़रीद खान

फ़रीद खानफ़रीद खान29 Sept 1975

2 min read · 12.4K reads

जैसे जैसे सूरज निकलता है,
नीला होता जाता है आसमान।

जैसे ध्यान से जग रहे हों महादेव।

धीरे धीरे राख झाड़, उठ खड़ा होता है एक नील पुरुष।
और नीली देह धूप में चमकने तपने लगती है भरपूर।

शाम होते ही फिर से ध्यान में लीन हो जाते हैं महादेव।
नीला और गहरा ...और गहरा हो जाता है।
हो जाती है रात।
फ़रीद खान
About the poet

फ़रीद खान

View profile & all 36 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like