जीना और सीना - फ़रीद खान

फ़रीद खानफ़रीद खान29 Sept 1975

2 min read · 12.4K reads

रोज़ सुबह उठ कर वह सबसे पहले,
अपनी पथरीली हो चुकी हथेली को देखती है,
और आँखों से लगा कर चूम लेती है ।
वह रोज़ उस शिलालेख में पढ़ना चाहती है अपना भविष्य ।

रोज़ प्राचीन होती जाती है वह, और इतिहास भी ।

उसका वर्तमान,
जीना है और सीना है ।
फ़रीद खान
About the poet

फ़रीद खान

View profile & all 36 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like