लमहों की जागीर लुटा कर बैठे है - फ़रहत शहज़ाद

फ़रहत शहज़ादफ़रहत शहज़ाद

2 min read · 12.4K reads

लमहों की जागीर लुटा कर बैठे है
हम घर की दहलीज़ पे आ कर बैठे है

लिखने को उनवान कहाँ से लाये अब
काग़ज़ से एक नाम मिटा कर बैठे है

हो पाए तो हँस कर दो पल बात करो
हम परदेसी दूर से आ कर बैठे है

उठेंगे जब दिल तेरा भर जायेगा
ख़ुद को तेरा खेल बना कर बैठे है

जब चाहो गुल शम्मा कर देना शहज़ाद
हम अंदर का दीप जला कर बैठे है
फ़रहत शहज़ाद
About the poet

फ़रहत शहज़ाद

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like