मिरे हम-रक़्स साए को बिल-आख़िर यूँही ढलना था

फ़रह इक़बालफ़रह इक़बाल

1 min read · 12.4K reads

मिरे हम-रक़्स साए को बिल-आख़िर यूँही ढलना था

कोई मौसम नहीं रुकता सो मौसम को बदलना था

तक़ाज़ा मस्लहत का था हवा से दोस्ती कर लें

चराग़ों को उजाले तक यूँही हर तौर जलना था

उसे तो ये इजाज़त थी वो जब चाहे पलट जाए

सफ़र मेरा तो बाक़ी था मुझे तो यूँही चलना था

तलातुम में बहा कर जो मिरी हस्ती को ले जाती

उसी मौज-ए-तमन्ना से मुझे पहले सँभलना था

हमें भी सब्ज़ रंगत का वो पैराहन अता होता

हमारी आस्तीनों में अगर साँपों को पलना था

हमेशा अपने कासे में दुआओं की तलब रक्खी

दुआओं के वसीले से बुरा हर वक़्त टलना था

बताया था कि ये जौहर बहुत नायाब है जानाँ

उसे खो कर तुम्हें यूँही फ़क़त हाथों को मलना था

शब-ए-ग़म की तवालत से न घबराना 'फ़रह' आख़िर

ये सूरज ढल भी जाए तो इसे फिर से निकलना था

फ़रह इक़बाल
About the poet

फ़रह इक़बाल

मूल नाम : फ़रह इक़बाल जन्म : लाहौर, पंजाब

View profile & all 25 Poems / Stories

More from फ़रह इक़बाल

  1. ज़रा सी रात ढल जाए तो शायद नींद आ जाए

    ज़रा सी रात ढल जाए तो शायद नींद आ जाएज़रा सा दिल बहल जाए तो शायद नींद आ जाए

    12.4K reads
  2. ज़माना झुक गया होता अगर लहजा बदल लेते

    ज़माना झुक गया होता अगर लहजा बदल लेतेमगर मंज़िल नहीं मिलती अगर रस्ता बदल लेते

    12.4K reads
  3. सारे मंज़र दिलकश थे हर बात सुहानी लगती थी

    सारे मंज़र दिलकश थे हर बात सुहानी लगती थीजीवन की हर शाम हमें तब एक कहानी लगती थी

    12.4K reads
  4. कभी तुम भीगने आना मिरी आँखों के मौसम में

    कभी तुम भीगने आना मिरी आँखों के मौसम मेंबनाना मुझ को दीवाना मिरी आँखों के मौसम में

    12.4K reads
  5. हमें तो साथ चलने का हुनर अब तक नहीं आया

    हमें तो साथ चलने का हुनर अब तक नहीं आयादिया अपने मुक़द्दर का नज़र अब तक नहीं आया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानासहरा पे बुरा वक़्त मिरे यार पड़ा हैसहरा पे बुरा वक़्त मिरे यार पड़ा हैदीवाना कई रोज़ से बीमार पड़ा है— मुनव्वर रानाCouplets by Pratap Somvanshiअपने भीतर है जो इंसान बचाकर रखनाअपनी मिट्टी की ये पहचान बचाकर रखना— प्रताप सोमवंशीमेरे गाँव के कुत्तेएकदुआर पर बैठे नंगे बच्चे से— ऐश्वर्य राजआओ मिलकर बद्दुआ करेंदुनिया का कोई क़ानून बद्दुआओं के लिए किसी को रोक नहीं सकता।इसलिए आओ सब मिल कर बद्दुआ करें कि— फ़रीद ख़ाँनज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयी