हमें तो साथ चलने का हुनर अब तक नहीं आया

फ़रह इक़बालफ़रह इक़बाल

1 min read · 12.4K reads

हमें तो साथ चलने का हुनर अब तक नहीं आया

दिया अपने मुक़द्दर का नज़र अब तक नहीं आया

थीं जिस बादल के रस्ते पर हवा की मुंतज़िर आँखें

वो शहरों तक तो आया था इधर अब तक नहीं आया

न जाने जंगलों में हम मिले कितने दरख़्तों से

घना जिस का लगे साया शजर अब तक नहीं आया

तज़ब्ज़ुब के अँधेरों में भटकता है वो इक वा'दा

पलट कर जिस को आना था वो घर अब तक नहीं आया

सजाना छोड़ दे फूलों को इन चाँदी से बालों में

फ़लक पर वो सितारा इक अगर अब तक नहीं आया

भुला कर बस ज़रा सी देर सज्दों की इबादत को

ये सोचो क्यूँ दुआओं में असर अब तक नहीं आया

जहाँ लाखों मोहब्बत के चराग़ों से उजाला हो

'फ़रह' रौशन किसी दिल का वो दर अब तक नहीं आया

फ़रह इक़बाल
About the poet

फ़रह इक़बाल

मूल नाम : फ़रह इक़बाल जन्म : लाहौर, पंजाब

View profile & all 25 Poems / Stories

More from फ़रह इक़बाल

  1. ज़रा सी रात ढल जाए तो शायद नींद आ जाए

    ज़रा सी रात ढल जाए तो शायद नींद आ जाएज़रा सा दिल बहल जाए तो शायद नींद आ जाए

    12.4K reads
  2. ज़माना झुक गया होता अगर लहजा बदल लेते

    ज़माना झुक गया होता अगर लहजा बदल लेतेमगर मंज़िल नहीं मिलती अगर रस्ता बदल लेते

    12.4K reads
  3. सारे मंज़र दिलकश थे हर बात सुहानी लगती थी

    सारे मंज़र दिलकश थे हर बात सुहानी लगती थीजीवन की हर शाम हमें तब एक कहानी लगती थी

    12.4K reads
  4. कभी तुम भीगने आना मिरी आँखों के मौसम में

    कभी तुम भीगने आना मिरी आँखों के मौसम मेंबनाना मुझ को दीवाना मिरी आँखों के मौसम में

    12.4K reads
  5. जैसे ख़ुशियों में ग़म नहीं होते

    जैसे ख़ुशियों में ग़म नहीं होतेआग पानी बहम नहीं होते

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like